Connect with us

गाजीपुर

आर एस हॉस्पिटल ने निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के दुल्लहपुर स्थित आर एस हॉस्पिटल (मां इसरावती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट) के तत्वावधान में रविवार को ग्राम कहिनौर के अंबेडकर पार्क में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 104 मरीजों की आंखों की जांच की गई, साथ ही जनरल फिजीशियन द्वारा ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों का परीक्षण किया गया।

Loading...

महिला चिकित्सकों ने भी महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. राजेश कुमार पांडे, डॉ. साधना तिवारी, डॉ. आनंद कुमार पटेल और अस्पताल के अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page