Connect with us

गाजीपुर

जिलाधिकारी और एसपी ने सुनी जनता की शिकायतें, त्वरित निस्तारण का दिया आश्वासन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तहसील जखनियां में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक ईरज राजा भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इस समाधान दिवस में कुल 69 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

सातों तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 171 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 24 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। तहसील जमानियां में 17 शिकायतें आईं, जिनमें से 2 का निस्तारण तत्काल किया गया। इसी तरह, तहसील सेवराई में 12 शिकायतें दर्ज हुईं और 4 का निस्तारण किया गया, जबकि सदर तहसील में 17 में से 4 मामलों को मौके पर सुलझाया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में 14 शिकायतें आईं, जिनमें से 2 का समाधान किया गया, कासिमाबाद में 21 में से 5 और सैदपुर में 21 में से 2 मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्राप्त शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करें और स्थलीय निरीक्षण के बाद समाधान सुनिश्चित करें। समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में बने समीक्षा भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, उपजिलाधिकारी जखनियां, तहसीलदार जखनियां और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page