Connect with us

चन्दौली

चंदौली में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त, 30 पकड़ाये

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 30 लोगों को हिरासत में लिया गया और थाने ले जाकर निजी मुचलके पर रिहा किया गया।

एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने, रंगबाजी, जुआ खेलने, स्टंट करने और छेड़खानी जैसी अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाना है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों को सिर्फ कानूनी चेतावनी ही नहीं दी, बल्कि शराब और अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया।

Loading...

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान पूरे जनपद में लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने से न केवल आर्थिक और शारीरिक नुकसान होता है, बल्कि समाज और परिवार पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पकड़े गए सभी व्यक्तियों को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी गई है, अन्यथा दोबारा पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page