Connect with us

गाजीपुर

अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराध और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। उपनिरीक्षक कमलभूषण राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 8.5 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ आरोपी रोशन राजभर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी बिछुड़ननाथ मंदिर के पास, ग्राम बभनौली कलां, थाना खानपुर क्षेत्र में की गई। आरोपी रोशन राजभर, जो सफेद अपाची बाइक से तेलियानी से औड़िहार की ओर जा रहा था, के पास झोले में अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Loading...

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना खानपुर में मुकदमा संख्या 47/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम इस मामले में और भी जानकारी जुटा रही है ताकि अवैध तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page