Connect with us

चन्दौली

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में की जनसुनवाई

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (जयदेश)। राज्य महिला आयोग उप्र लखनऊ की सदस्य गीता बिंद की अध्यक्षता में गुरूवार को महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। इस दौरान घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की समस्याओं से अवगत होकर संबंधित अधिकारी को उन्होंने आवश्यक निर्देश दिया।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुल 13 प्रकरण प्राप्त हुए। इसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग को आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही कुछ महिला ग्राम प्रधानों से वार्ता करते हुए उनके ग्राम पंचायत संबंधित वार्ता किया गया। इसके पूर्व सदस्य गीता बिंद ने विकास खंड नियामताबाद अंतर्गत ग्राम जलीलपुर के आंगनबाड़ी केंद्र व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।

उन्होंने जलीलपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का शौचालय बंद रहने पर कड़ी नाराजगी जताई। स्कूल टाइम में शौचालय प्रतिदिन खोलने हेतु सम्बन्धित को कड़े निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दो बच्चों का अन्नप्राशन व दो महिलाओं की गोद भराई में भी शामिल रही। तत्पश्चात उन्होंने परिसर में शौचालय की साफ-सफाई व विद्यालय की बेहतर सफाई हेतु निर्देश दिया।

उन्होंने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित रेलवे चाइल्ड हेल्फ डेस्क पं दीनदयाल उपाध्याय नगर का  सदस्या द्वारा रेस्क्यू किए गए बच्चियों से निरीक्षण के दौरान वार्ता किया गया। साथ ही रजिस्टर पंजिका का अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने राजकीय महिला चिकित्सालय पं दीन दयाल उपाध्याय नगर का भ्रमण कर सभी पटल का निरीक्षण कर जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य से संबंधित हाल-चाल जाना। सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हेतु निर्देश दिया।

उन्होंने तत्पश्चात अलीनगर महिला थाना का भी निरीक्षण किया।  इस मौके पर आरपीएफ निरीक्षक पीके रावत, सदस्य सीडब्लूसी धर्मेंद्र कुमार सिंह ताहिर हुसैन आदि उपस्थित रहे। वहीं बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, डिप्टी कलेक्टर विराग पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, महिला थानाअध्यक्ष डा. कल्पना आदि उपस्थित रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page