Connect with us

गाजीपुर

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में बरहपुर ग्राम पंचायत का चयन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (नंदगंज)। प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जनपद की पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जिसमें देवकली ब्लॉक से बरहपुर ग्राम पंचायत का नाम भी शामिल है। इस खबर से गांववासियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है।

ग्रामवासियों को उम्मीद है कि इस योजना के तहत पुरस्कार राशि मिलने से गांव में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। इस योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतें सद्भाव लॉन, ग्रामीण बाजार, विज्ञान भवन, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, ओपन जिम, योगशाला, मिनी स्टेडियम, सार्वजनिक पुस्तकालय, गोदाम और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र जैसी सुविधाओं का निर्माण करा सकती हैं।

Loading...

योजना के तहत प्रथम पुरस्कार विजेता को 35 लाख, द्वितीय को 30 लाख, तृतीय को 20 लाख, चतुर्थ को 15 लाख, और पंचम को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। बरहपुर ग्राम पंचायत के लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि गांव को प्रथम स्थान प्राप्त हो और 35 लाख रुपये की अनुदान राशि मिले।

ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह सबलू को इस उपलब्धि के लिए बधाइयाँ मिल रही हैं। उल्लेखनीय है कि वे गांव के विकास कार्यों के लिए पहले भी स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में सम्मानित हो चुके हैं। उनका सपना बरहपुर ग्राम पंचायत को शासन स्तर पर सम्मानित कराने का रहा है, और यह चयन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page