Connect with us

मिर्ज़ापुर

सड़क हादसे में दो चचेरी बहनों की मौत, चाचा गंभीर

Published

on

Loading...
Loading...

डगमगपुर चौराहे पर डीसीएम की टक्कर से हुआ हादसा, दवा लेने जा रहे थे तीनों

मीरजापुर। पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर चौराहे के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तीनों दवा लेने के लिए सतेगढ़ जा रहे थे।

चौराहा पार करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के लच्छा पट्टी गांव निवासी भोलानाथ अपनी भतीजियों संगीता (19) पुत्री लल्लूराम तथा अमृता (3) पुत्री शिवबली को बाइक से दवा दिलाने सतेगढ़ ले जा रहे थे। दोपहर में डगमगपुर चौराहे के पास सड़क पार करते समय चुनार से मीरजापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर मची चीख-पुकार

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बहनें सड़क पर दूर जा गिरीं और डीसीएम की चपेट में आ गईं। गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण दोनों की हालत नाजुक हो गई। हादसे में भोलानाथ भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

अस्पताल में दोनों को मृत घोषित किया गया

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल चुनार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने संगीता और अमृता को मृत घोषित कर दिया। घायल भोलानाथ का उपचार जारी है।

Advertisement

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही लच्छा पट्टी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

डीसीएम जब्त, मुकदमा दर्ज

सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डीसीएम वाहन को जब्त कर लिया है।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा अपराध संख्या 180/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 106(1) और 324(4) में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page