Connect with us

भदोही

लिच्छवी एक्सप्रेस में नशे में धुत वेंडर गिरफ्तार, यात्रियों से कर रहा था अभद्रता

Published

on

Loading...
Loading...

ज्ञानपुर रोड (भदोही)। लिच्छवी एक्सप्रेस में यात्रियों से अभद्रता करने और हंगामा मचाने के आरोप में जीआरपी ने एक वेंडर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शराब के नशे में था और समझाने पहुंची पुलिस टीम से भी उलझ गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में कार्यरत वेंडर यात्रियों से विवाद कर रहा था। यात्रियों की शिकायत पर जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के समझाने के बावजूद वेंडर अभद्रता करता रहा।

गिरफ्तार वेंडर की पहचान आकाश पुत्र संजय सिंह, निवासी वार्ड संख्या-05, अरंडा, जनपद वैशाली (बिहार) के रूप में हुई। जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। जीआरपी के अनुसार, उसके खिलाफ पहले भी यात्रियों द्वारा कई शिकायतें की जा चुकी थीं।

यात्रियों को परेशान करने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान कर आवश्यक कार्रवाई की है।

जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि रेलवे परिसर और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या असुविधा की सूचना तत्काल रेलवे पुलिस को दें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page