Connect with us

भदोही

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की उठाई मांग

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया

भदोही। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी भदोही ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित दान एवं चढ़ावा घोटाले की निष्पक्ष जांच, एफआईआर दर्ज करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं भदोही प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। यदि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान और चढ़ावे में किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है, तो उसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जा सकता।

आस्था और विश्वास से जुड़ा है मामला

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि यह केवल आर्थिक अनियमितता का विषय नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था और विश्वास से जुड़ा गंभीर मामला है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए तथा पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन’ ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं और जनआस्था से जुड़े मामलों में पूर्ण पारदर्शिता आवश्यक है। यदि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनियमितता हुई है, तो जिम्मेदार लोगों को किसी प्रकार का संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।

लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का ऐलान

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनभावनाओं और आस्था से जुड़े इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेगी तथा सत्य सामने लाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित

ज्ञापन सौंपने के दौरान दीनानाथ दूबे, प्रेमबिहारी उपाध्याय, राजेश्वर दूबे, सुरेश गौतम, त्रिलोकी नाथ बिंद, संतोष सिंह बघेल, अवधेश पाठक, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, नाजिम अली, शमशीर अहमद, सुरेश चौहान, राजाराम दुबे, रमाशंकर बिंद, मृत्युंजय सिंह टोनी, अजय प्रजापति, शक्ति मिश्र, राकेश पाल, विशाल गौतम, धीरज पाल, सचिन मिश्र, नितिन सिंह, विमलेश पाल, मोनीश अंसारी, मकोई लाल बिंद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page