Connect with us

सोनभद्र

दिल्ली में भाजपा की जीत पर सोनभद्र में जश्न

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत पर सोनभद्र में जश्न का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।रेणुकूट में भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सफलता बताया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य चांदप्रकाश जैन ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी के वादों को नकारते हुए भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है।

इस दौरान राकेश पांडेय, आशीष मिश्रा, रोहित वर्मा, रिंकू सिंह, सरजू बैसवार, अशोक गुप्ता, सुशील अग्रवाल, सुनील केसरी और आलोक राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।ओबरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जयसवाल के नेतृत्व में सुभाष चौराहे पर गाजे-बाजे और जय श्री राम के नारों के साथ विजय उत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

Loading...

इस मौके पर रंजना सिंह, रविंद्र गर्ग, वीरेन्द्र मित्तल, रमा शंकर द्विवेदी, सुशील कुमार कुशवाहा, उमा शंकर जयसवाल, विकास सिंह, उमेश शुक्ला, वीरेन्द्र यादव, सूरज, अमित मित्तल, सीमा देवी, अरविंद सोनी, संतोष जयसवाल और मीडिया प्रभारी शिशिर कुमार शर्मा समेत कई लोग शामिल हुए।दुद्धी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील तिराहे पर पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।

ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए कार्यकर्ताओं ने संकट मोचन मंदिर के सामने उत्साह प्रकट किया। इस मौके पर जिला प्रतिनिधि मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि, सूरजदेव, विपिन बिहारी, प्रेमनारायण, सुमित सोनी, संदीप कुमार, मनीष जायसवाल, गोरखनाथ, बब्लू केशरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page