Connect with us

चन्दौली

बकाया मजदूरी के लिए सड़क पर उतरे मजदूर, ब्लॉक प्रमुख पर लगाया गड़बड़ी का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

बिना पैसे काम कर रहे मजदूर, बोले— “न्याय न मिला तो होगा उग्र आंदोलन”

चंदौली। विकास भवन के पास गुरुवार को मजदूरों ने धरना-प्रदर्शन किया। मजदूरों का आरोप है कि चहनिया के ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने उनकी सवा चार लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। मजदूर पिछले एक साल से अपनी बकाया राशि के लिए भटक रहे हैं।

बिछिया कला गांव के योगेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित अरुण जायसवाल के मकान में ठेकेदारी के माध्यम से निर्माण कार्य कराया गया था। काम पूरा होने के बाद भी ब्लॉक प्रमुख ने मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं किया। मजदूरों ने एसपी और डीएम को भी इस मामले की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मजदूरों का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख ने फर्जी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करके बकाया चुकता होने का दावा किया है, जबकि वास्तव में उन्हें कोई भुगतान नहीं मिला है। थक-हारकर मजदूरों को धरना-प्रदर्शन का रास्ता चुनना पड़ा है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं होगा, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page