वाराणसी
टावर साइट पर चोरी, बैटरी और उपकरण ले उड़े चोर
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के बेला गांव के पास स्थित एक टावर साइट पर चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने टावर साइट के कमरे का ताला काटकर वहां से बैटरी और अन्य कीमती उपकरण चुरा लिए।
जानकारी के अनुसार, वाराणसी के लमही निवासी राजेश्वर यादव, जो एलटीएस ग्रुप कंपनी के अंतर्गत टावर के रखरखाव का कार्य देखते हैं, ने बताया कि बेला तिराहे के पास स्थित एक निजी कंपनी के टावर की देखरेख उनकी जिम्मेदारी में है। मंगलवार को जब वह टावर साइट पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर से दो बैटरी समेत कई उपकरण गायब थे।
घटना की जानकारी मिलते ही राजेश्वर यादव ने चोलापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस टीम चोरी के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
