Connect with us

वाराणसी

महाकुंभ 2025: प्रयाग स्टेशन पर होगा विशेष ट्रेनों का ठहराव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (जयदेश)। महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 10 जनवरी से 28 फरवरी, 2025 तक लखनऊ मंडल (उत्तर रेलवे) के प्रयाग स्टेशन पर विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों का 2 मिनट का अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है।

इस निर्णय के तहत, बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 1.58 बजे पहुंचेगी और 2.00 बजे रवाना होगी।

पुरट्चि तलैवर डॉ. एम.जी.आर सेंट्रल-छपरा एक्सप्रेस 2.28 बजे पहुंचेगी और 2.30 बजे छूटेगी। आनंद विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 4.28 बजे पहुंचेगी और 4.30 बजे रवाना होगी, जबकि लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 4.43 बजे पहुंचकर 4.45 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस दोनों 9.03 बजे पहुंचेंगी और 9.05 बजे रवाना होंगी।

दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 11.18 बजे पहुंचकर 11.20 बजे छूटेगी और प्रयागराज जं.-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 3.27 बजे पहुंचकर 3.29 बजे प्रस्थान करेगी।

Advertisement

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस 4.28 बजे पहुंचकर 4.30 बजे रवाना होगी।इसके अतिरिक्त, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस 6.33 बजे पहुंचेगी और 6.35 बजे रवाना होगी। ओखा-बनारस एक्सप्रेस 11.23 बजे पहुंचेगी और 11.25 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गोरखपुर-प्रयागराज जं. वंदे भारत एक्सप्रेस 12.58 बजे पहुंचकर 1.00 बजे छूटेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page