वाराणसी
गरीबों की सेवा ही सच्ची पूजा: अदिति सिंह पटेल
मिर्जामुराद (वाराणसी)। कड़ाके की ठंड और शीतलहर से बचाव के लिए गुरुवार को सेवापुरी विधानसभा के विधायक आवास पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सेवापुरी विधायक नील रतन सिंह पटेल ‘नीलू’ के प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल ने सैकड़ों गरीब, असहाय और निराश्रितों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।
गरीबों की सेवा भगवान की पूजा से बढ़कर
कार्यक्रम के दौरान अदिति पटेल ने कहा, “गरीब और असहायों की सेवा करना ही भगवान की पूजा से बढ़कर है। हमारी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को इस कड़कड़ाती ठंड में राहत मिले।”

कंबल वितरण कार्यक्रम में रामविलास पटेल, आनंद सिंह, किशोरी सेठ, रामअसारे पटेल, बाबूलाल पटेल, दान बहादुर सिंह, करण कुमार बिंद, लाल बहादुर पटेल, राकेश पटेल, स्वतंत्र कुमार पटेल, विजय शंकर पटेल, रामशरण वर्मा, अच्छे लाल बिंद, राकेश सिंह, राहीलाल राजभर, मिथलेश सिंह, बबलू सिंह, तुलसी पटेल, मनोज पाल और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

इस कार्यक्रम में सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए जरूरतमंदों ने हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने में स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिली और क्षेत्र में विधायक द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की जा रही है।
