Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर: एसपी ने किया नवनिर्मित मेस और प्रभारी निरीक्षक कक्ष का उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। नववर्ष के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शहर कोतवाली में नवनिर्मित मेस और प्रभारी निरीक्षक कक्ष का उद्घाटन किया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में एसपी ने फीता काटकर इन सुविधाओं का शुभारंभ किया और उसके बाद कोतवाली का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ज्ञानेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल सोनकर, क्षेत्राधिकारी (नगर) सुधाकर पांडेय समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading...

उद्घाटन के दौरान एसपी ने नई सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे उनके कार्यक्षमता में सुधार होगा। कार्यक्रम के दौरान सभी ने नववर्ष की शुभकामनाएं साझा कीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page