वाराणसी
श्री गणेश शिशु सदन में बच्चों की रचनात्मक प्रदर्शनी ने मोहा सबका मन
वाराणसी (जयदेश)। वाराणसी के बुलानाला श्री गणेश शिशु सदन में बच्चों की कलाकृतियां पर आधारित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया था जिसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्रबंधक मंजू अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी कला और रचनात्मकता से सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी कला और रचनात्मकता का अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में मधुबनी पेंटिंग, मंडाला आर्ट, फुट बैन पेंटिंग जैसी विविध कलाओं का प्रदर्शन किया गया। साथ ही इसमें 1963 से 2024 तक के अंतरिक्ष शोध, विशेष रूप से चंद्रयान-3 और 7 दिसंबर 2024 के तारामंडल समूह को भी प्रस्तुत किया गया था जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों को क्रय-विक्रय की प्रक्रिया से परिचित कराना, राजस्थान की समृद्ध संस्कृति से जोड़ना और हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और गणित जैसे विषयों के मॉडल्स के माध्यम से उनके ज्ञान में वृद्धि करना था।
इसके साथ ही वेस्ट मैटेरियल के उपयोग से कार्यक्षेत्र में कैसे नई संभावनाओं को तलाशा जा सकता है इस पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में जापानी कलाकार नलिनी तोषनीवाल ने विद्यार्थियों को कथक की विशेष शैली सिखाई और उनकी कला को निखारने में सहयोग किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, उप-प्रधानाचार्य और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।
