वाराणसी
लोकबंधु राजनारायण के 38वें निर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर दीयों से जगमगाया पार्क
राजनारायण पार्क, बेनियाबाग में अधिवक्ताओं ने किया श्रद्धांजलि अर्पित
मिर्जामुराद (वाराणसी)। लोकबंधु राजनारायण के 38वें निर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम राजनारायण पार्क, बेनियाबाग में अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर दीप जलाकर और माल्यार्पण कर लोकबंधु को याद किया गया।
संध्या 5:30 बजे अधिवक्ताओं का समूह पार्क में जुटा और लोकबंधु की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रतिमा के चारों ओर दीयों की माला सजाई गई। उपस्थित जनसमूह ने “लोकबंधु राजनारायण अमर रहें”, “जब तक सूरज चांद रहेगा, लोकबंधु का नाम रहेगा”, “भारत माता की जय”, और “वंदे मातरम” जैसे गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम को जीवंत बनाया।

इस अवसर पर बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय, तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह, सेंट्रल बार के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष दीपक राय ‘कान्हा’, पूर्व प्रबंध समिति सदस्य आशीष कुमार सिंह, लोकबंधु के पौत्र सुशील कुमार सिंह ‘तोयज’, राजन राय, अखिलेश कुमार गुप्ता, कुंवर प्रीतम प्रताप, मनीष कुमार सिंह, संदीप सिंह ‘भोला’, अनुज राय, प्रवेश सिंह ‘रिंकू’ समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
प्रदीप कुमार सिंह ने कहा, “लोकबंधु राजनारायण को समझना लोकतंत्र को सच्ची श्रद्धांजलि देने जैसा है।” वहीं, सुशील कुमार सिंह ‘तोयज’ ने कहा, “लोकबंधु का नारा था- ‘गरीबों को मिले रोटी, तो मेरी जान सस्ती है’।” कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी और समाजवादी आंदोलन के नायक लोकबंधु राजनारायण को नमन किया।
