वाराणसी
आंचल पाल ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य जीता पदक
Loading...
Loading...
वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के लेढूपूर गांव की आंचल पाल ने 68वीं माध्यमिक विद्यालय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपने गांव का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 20 से 24 तारीख तक मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित हुई। सीनियर बालिका वर्ग में आंचल ने शानदार प्रदर्शन किया।
Loading...

धनंजय पाल की बेटी आंचल ने कोच दिलीप कुमार सैनी के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग लेते हुए यह उपलब्धि हासिल की।वाराणसी लौटने पर आशापुर चौराहे पर स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने फूल-मालाओं से उसका भव्य स्वागत किया। स्वागत से उत्साहित आंचल ने कहा कि वह भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की कोशिश जारी रखेगी।
Continue Reading
