Connect with us

वाराणसी

चोलापुर में दो बार चोरी से दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...


वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोला ग्राम स्थित एक मकान और उसके स्टोर रूम में चोरी की दो घटनाएं सामने आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोला निवासी जितेंद्र बहादुर सिंह ने चोलापुर थाने में तहरीर दी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार देर रात उनके मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए का जनरेटर, स्टेबलाइजर, पीतल के बर्तन और अन्य सामान चुरा लिया।

Loading...

इसके पहले 20 दिसंबर को भी उनके स्टोर रूम का ताला तोड़कर एल्युमिनियम की जाली, स्टेबलाइजर, पीतल के बर्तन और अन्य कीमती सामान चोरी हो चुका था। आरोपितों ने वाराणसी-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित मकान और स्टोर रूम को निशाना बनाते हुए दो बार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। इस घटना से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page