Connect with us

वाराणसी

पुलिस कर्मियों से बदसलूकी, दो भाई हिरासत में

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के भेलूपुर थाना क्षेत्र के गुरुधाम इलाके में बीती रात अतिक्रमण हटाने पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी की गई। पुलिस ने दो भाइयों को हिरासत में लिया है। गुरुधाम क्षेत्र के राम मंदिर तिराहे के पास दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी प्रशांत शिवहरे पुलिस फोर्स के साथ गए थे।

Loading...

इस दौरान दो भाई अपने मोमो की दुकान पर मौजूद थे। जब पुलिस ने उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया तो दोनों ने आक्रोशित होकर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की करने के साथ दुकान का सामान फेंक दिया। इस दौरान कहासुनी हो गई और सड़क से गुजर रहे लोगों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने बदसलूकी करने के आरोप में दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर भेलूपुर थाने भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page