Connect with us

वाराणसी

रोहनिया विधायक ने पशु टीकाकरण वाहन को दिखाई हरी झंडी

Published

on

Loading...
Loading...

मासिक अभियान का हुआ शुभारंभ

राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड मुख्यालय पर सोमवार को रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने पशु टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मासिक पशु टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई।

Loading...

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि टीकाकरण वाहन में दवाइयों के साथ पशु चिकित्सकों की टीम तैनात है, जो ब्लॉक क्षेत्र के सभी गांवों में जाकर पशुपालकों के घर-घर पशुओं की जांच और इलाज करेगी। इसके अलावा, खुरपका और मुंहपका जैसी बीमारियों से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों को पशुओं की देखभाल और टीकाकरण के महत्व पर जागरूक किया गया। इस अभियान से पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार और बीमारियों की रोकथाम की उम्मीद जताई जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page