वाराणसी
खड़ी ट्रक से रिम समेत टायर चोरी
Loading...
Loading...
रोहनिया (वाराणसी) । स्थानीय थाना क्षेत्र के नरउर रोड पर खड़ी एक ट्रक से चोरों ने रिम सहित टायर चोरी कर लिया। घटना के बाद ट्रक चालक ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लडूहार सीतामढ़ी (बिहार) निवासी ट्रक चालक अभिमन्यु ठाकुर गोपीगंज (भदोही) से माल लेकर नरउर स्थित गोदाम पर पहुंचे थे। रात होने के कारण उन्होंने गोदाम के पास ट्रक खड़ी कर आराम किया। सुबह जब उठे, तो देखा कि ट्रक के रिम समेत टायर गायब थे। यह देखकर चालक के होश उड़ गए।
Loading...
चालक ने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब चोरी की घटना की जांच कर रही है।
Continue Reading
