Connect with us

वाराणसी

जाम और अतिक्रमण पर पुलिस आयुक्त का सख्त काररवाई का निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण के मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान न देने पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने आदमपुर, कैंट, कोतवाली और रोहनिया के थानेदारों को बैठक में फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यदि चौकी प्रभारियों ने जाम और अतिक्रमण हटाने में रुचि नहीं दिखाई, तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर ने यह भी बताया कि अभी तक ट्रैफिक सुधार में सिर्फ 25 प्रतिशत कार्य हुआ है जबकि 75 प्रतिशत सुधार बाकी है। सड़कों को आम जनता के आवागमन के लिए ही उपयोग किया जाना चाहिए न कि उन पर बिल्डिंग मटेरियल, मलवा, वाहनों की पार्किंग या अनाधिकृत कब्जे के लिए।

उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि धार्मिक स्थलों और संगीत कार्यक्रमों में निर्धारित समय और आवाज सीमा का पालन करना सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा बिना नंबर प्लेट वाले और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। स्टंट करने वाले और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों को भी सीज करने के निर्देश दिए गए। पुलिस कमिश्नर ने यह भी बताया कि ठंड के मौसम में चोरी और नकबजनी की घटनाओं को रोकने के लिए आउटर और नए बसे कॉलोनियों में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाएगी।

इसके साथ ही जेल से जमानत पर बाहर आए अपराधियों पर नजर रखने की बात कही गई। प्रत्येक जोन में एक एसीपी को रात्रि कालीन गश्त की जिम्मेदारी दी जाएगी और गश्त के दौरान पीकेट और ड्यूटी की चेकिंग भी की जाएगी।

Advertisement

सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि सीयूजी फोन पर आने वाली कॉल्स का शत प्रतिशत जवाब दिया जाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page