Connect with us

वाराणसी

दहेज में कार नहीं मिली तो दूल्हे ने शादी से किया इनकार

Published

on

Loading...
Loading...

दुल्हन के पिता बोले- 18 लाख रुपये दे चुके

वाराणसी। जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के कंचनपुर स्थित एक लॉन में बुधवार को शादी का माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर दूल्हे और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया।

गाजीपुर जिले के भदौरा गांव निवासी युवती का विवाह चितईपुर के एक युवक से तय हुआ था। विवाह के दिन दुल्हन के पिता का आरोप है कि मंडप में वर पक्ष ने दहेज में कार की मांग रखी। पिता का कहना है कि उन्होंने पहले ही 18 लाख रुपये दहेज के रूप में दिए थे फिर भी दूल्हा और उसका परिवार कार की मांग पर अड़े रहे।

दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगी थी और शादी की सभी रस्में शुरू हो चुकी थीं लेकिन कार न मिलने पर दूल्हा, उसकी बहन, सास और अन्य परिजन मंडप से उठकर चले गए।

जब दुल्हन के पिता ने वर पक्ष से नकदी और अन्य सामान वापस करने की मांग की तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।घटना के बाद दुल्हन के पिता ने 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया।

Advertisement

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की लेकिन दूल्हे का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। फिर दुल्हन के पिता ने मंडुवाडीह थाने में तहरीर देकर वर पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page