Connect with us

राज्य-राजधानी

प्रियंका गांधी का संसद में पहला दिन: वायनाड से जीतकर ली सांसद पद की शपथ

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को पहली बार संसद में कदम रखा। केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने हिंदी में सांसद पद की शपथ ली। संविधान की प्रति हाथ में थामे प्रियंका के साथ उनके भाई राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी और पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे।

संसद भवन में प्रवेश पर कांग्रेस नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।प्रियंका जब सदन की ओर बढ़ रही थीं, तो राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज में उन्हें रोककर कहा “रुको, मुझे तुम्हारी फोटो खींचने दो।” प्रियंका ने इस मौके पर केरल की पारंपरिक कसावु साड़ी पहनी थी जिससे उनकी पहली उपस्थिति खास बन गई।अपने पहले लोकसभा चुनाव में प्रियंका ने CPI के सत्यन मोकेरी को 4,10,000 वोटों के बड़े अंतर से हराया। भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास तीसरे स्थान पर रहीं।

Loading...

हालांकि वे राहुल गांधी के 2019 में बनाए गए 4,31,000 वोटों के अंतर के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाईं।चुनावी हलफनामे में प्रियंका ने 12 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। इसमें 4.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 7.74 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां शामिल हैं। उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के पास कुल 65.54 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

संसद में पहली बार गांधी परिवार के तीन सदस्य—सोनिया, राहुल और प्रियंका—एक साथ नजर आए। प्रियंका के शपथ लेने के बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आशीर्वाद लिया। सोनिया गांधी ने कहा कि यह परिवार के लिए गर्व और खुशी का पल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page