Connect with us

राज्य-राजधानी

हेमंत सोरेन ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Published

on

Loading...
Loading...

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाई शोभा

झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में गुरुवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हेमंत सोरेन ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर झारखंड के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया।

हेमंत सोरेन अब झारखंड के 24 साल के इतिहास में चार बार मुख्यमंत्री पद संभालने वाले पहले नेता बन गए हैं। इससे पहले उनके पिता और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।


शपथ ग्रहण समारोह में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंच से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। समारोह में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के कई बड़े नेता शामिल हुए। इनमें राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, और सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रमुख थे।

Advertisement

इसके अलावा तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सीपीआईएमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत, और सांसद पप्पू यादव जैसे कई दिग्गज भी उपस्थित रहे।


समारोह में मुख्य सचिव अलका तिवारी और राज्यपाल के प्रधान सचिव नीतिन मदन कुलकर्णी ने भी विशेष भूमिका निभाई। शपथ ग्रहण समारोह न केवल राजनीतिक बल्कि सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी भव्य आयोजन था। इसमें नेताओं, विधायकों, सांसदों और जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में आम जनता ने भी भाग लिया।

झारखंड की राजनीति में नया अध्याय
हेमंत सोरेन का चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना न केवल उनकी राजनीतिक सफलता का परिचायक है, बल्कि झारखंड की राजनीति में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर भी साबित हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page