वाराणसी
ढेलवारिया में ताड़ी बागान में लगी आग, झोपड़ी सहित सामान जलकर खाक
Loading...
Loading...
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र स्थित चौकाघाट चौकी अंतर्गत ढेलवारिया में एक ताड़ी के बागान में लगी आग में झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है।
Loading...
जानकारी के अनुसार, आग बगान मालिक विजय चौधरी के घर के पास लगी, जहां उनके बेटे की शादी की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। घटना के समय परिवार के सदस्य रिसेप्शन में व्यस्त थे। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यह आग पड़ोस के एक मनबढ़ युवक की करतूत हो सकती है, जो इलाके में पहले भी विवादों में रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Continue Reading
