Connect with us

वाराणसी

काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालु अलग-अलग स्थान से कर सकेंगे दर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम में अब श्रद्धालु 11 अलग-अलग स्थानों से बाबा विश्वनाथ के ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने पूरे परिसर में 11 एलईडी स्क्रीन लगाने की योजना बनाई है। इन स्क्रीन के माध्यम से हर द्वार से प्रवेश करने वाले भक्तों को बाबा की आरती और गर्भगृह के लाइव दर्शन की सुविधा मिलेगी।

विशेषकर गेट नंबर चार, गंगा द्वार, नंदूफारिया, और यात्री सुविधा केंद्र के दोनों द्वारों पर आने वाले श्रद्धालु लाइव दर्शन का आनंद ले सकेंगे। बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है।मंदिर प्रशासन और एक्सिस बैंक द्वारा मिलकर यह एलईडी स्क्रीन लगवाई जा रही हैं।

Loading...

इन स्क्रीन पर पांचों पहर बाबा की आरती के लाइव प्रसारण की सुविधा उपलब्ध होगी। एसडीएम शंभूशरण सिंह ने बताया कि इस साल 25 नवंबर तक 18 करोड़ श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम पहुंच चुके हैं।

13 दिसंबर को कॉरिडोर की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर 139 देशों के नागरिक भी शामिल होंगे। मंदिर परिसर में गेट नंबर चार पर दो एलईडी स्क्रीन, हनुमान मंदिर के बगल में एक, मंदिर चौक पर दो गीता प्रेस गंगा द्वार और मणिकर्णिका घाट के पास एक-एक एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। इसके अलावा यात्री सुविधा केंद्र एक और दो पर भी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page