वाराणसी
माँ ने बेटे को दिया नया जीवन
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल में एक 55 वर्षीय मां ने अपने 35 वर्षीय बेटे को किडनी दान कर नया जीवन दिया। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में यूरोलॉजी ओटी में बृहस्पतिवार को करीब पांच घंटे चली सर्जरी के बाद यह प्रत्यारोपण सफल रहा। फिलहाल मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें डॉक्टरों की टीम की विशेष निगरानी में पांच दिन तक रखा जाएगा।मूल रूप से मिर्जापुर निवासी इस मरीज को नौ महीने पहले कमजोरी, खून की कमी और यूरिन से जुड़ी समस्याओं के चलते यूरोलॉजी विभाग में दिखाया गया था।
जांच में पता चला कि उसकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। बेहतर इलाज के लिए किडनी ट्रांसप्लांट का सुझाव दिया गया। परिवार में जब दानदाता की बात आई तो मां ने साहसिक कदम उठाते हुए अपनी एक किडनी देने का फैसला किया। परिवार की सहमति के बाद किडनी प्रत्यारोपण की प्रक्रिया शुरू हुई। इस पूरे इलाज और तैयारी में छह महीने का समय लगा।
यूरोलॉजी विभाग के प्रो. समीर त्रिवेदी और नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रो. शिवें सिंह की देखरेख में मां और बेटे की काउंसिलिंग के साथ सभी जांच और औपचारिकताएं पूरी की गईं। बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार के निर्देशन में यह सफल प्रत्यारोपण हुआ। मई में भी यहां ऐसा ही एक सफल ट्रांसप्लांट किया गया था। भविष्य में और भी ट्रांसप्लांट किए जाने की योजना
