Connect with us

वाराणसी

अपना दल के ट्रैक्टर यात्रा को नहीं मिली अनुमति, पार्टी नेताओं के घर पुलिस का पहरा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में शुक्रवार को अपना दल की सारनाथ में होने वाली अधिकार यात्रा को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। गुरुवार की रात को ही अपना दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घर के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती है। पुलिस ने लहरतारा बौलिया के कृष्णा पटेल और उनकी बेटी डॉ पल्लवी पटेल के आवास पर रात में पहरा लगा दिया है

मौके पर पुलिस को पल्लवी पटेल तो नहीं मिलीं तो पुलिस ने प्रदेश महासचिव और अन्य कार्यकर्ता के घरों के बाहर पहरा बैठा दिया है। पुलिस के अनुसार, सारनाथ स्थित महाबोधि इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार सुबह 10 बजे ट्रैक्टर यात्रा कार्यक्रम को अनुमति भी नहीं दी गई और नेताओं को निगरानी में ले लिया गया। अपना दल प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में अधिकार यात्रा निकालने जा रही है। पार्टी के प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव के अनुसार ये यात्रा 22 अक्टूबर को सारनाथ से यात्रा शुरू होकर 30 अक्टूबर को मिर्जापुर में समाप्त होगी।

Loading...

वहीं वाराणसी पुलिस का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 अक्टूबर को आगमन है। जिस वजह से वीआईपी और वीवीआईपी की शहर में आवाजाही लगी हुई है। इसलिए सुरक्षा और खुफिया इकाइयां हाई एलर्ट मोड पर हैं और सार्वजनिक आयोजनों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page