Connect with us

पूर्वांचल

पूर्व विधायक मधुबाला पासी के घर करोड़ों की चोरी में पुलिस को मिला अहम सुराग

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। रामपुर थानाक्षेत्र के सिधवन गांव में पूर्व विधायक मधुबाला पासी के घर हुई करोड़ों की चोरी में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। फुटेज में चार नवंबर की रात घर में चोरी के लिए चार लोगों के घुसने और घर से निकलते समय छह लोगों के बाहर आते हुए दिखने की पुष्टि हुई है। इस मामले में अब तक पुलिस छह से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

भदोही जिले के औराई विधानसभा की पूर्व सपा विधायक मधुबाला पासी के घर चार नवंबर की रात डेढ़ करोड़ रुपये के आभूषण और 22 लाख रुपये नकद की चोरी हुई थी। चोरों ने तिजोरी के पास रखा 50 हजार रुपये से भरा बैग और एक रिवॉल्वर मौके पर ही छोड़ दिया था, जिसे पुलिस ने जांच के दौरान जब्त किया। हालांकि, घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस की सुस्ती को देखते हुए रामपुर थानाध्यक्ष मनोज पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस मामले में पूर्व विधायक के चालक समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है।

बुधवार को पूर्व विधायक मधुबाला पासी और उनके पति चोरी के मामले के खुलासे की मांग को लेकर डीजीपी से मिलने लखनऊ पहुंचे। उन्होंने डीजीपी को सीसीटीवी फुटेज दिखाया, जिसमें चार लोग रात 1:07 बजे घर में घुसते और 1:33 बजे छह लोग बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं।

सीओ मड़ियाहूं विवेक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं और पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी। चोरी की इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page