Connect with us

पूर्वांचल

लुदर्श कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया ‘‘ये दिवाली माय भारत के साथ”

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। ‘‘ये दिवाली माय भारत के साथ‘‘ कार्यक्रम के तीसरे दिन लुदर्श कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज तुलसी सागर में भव्य आयोजन हुआ। सर्वधर्म समभाव के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में पहली बार समाज के तीसरे समुदाय, किन्नर समाज ने भगवान राम, लक्ष्मण और देवी सीता का स्वागत कर अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सिस्टर अल्फोंसा (प्रधानाचार्य), नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव और उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अच्छे लाल कुशवाहा द्वारा आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर लुदर्श कॉन्वेंट की ओर से किन्नर समाज को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

सभी धर्मों की प्रार्थना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालय की छात्राओं और नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने दीपावली का जश्न मनाया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दीपावली को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व बताते हुए सभी से साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।

Advertisement

किन्नर समाज की जिला अध्यक्ष सोनाली किन्नर ने इस सम्मान को गर्व का क्षण बताया और कहा कि ‘‘माय भारत के साथ दिवाली मनाना हमारे लिए गर्व और सुखद अनुभूति है।’’

नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव ने माय भारत अभियान के तहत विद्यालय की छात्राओं को पंजीकरण कराकर सरकारी योजनाओं से जुड़ने के तरीके बताए। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को नेहरू युवा केंद्र की ओर से पुरस्कृत किया गया। सिस्टर अल्फोंसा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और धन्यवाद ज्ञापित किया।

जागरूकता अभियान और स्वच्छता के प्रयास

इसी क्रम में लंका तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया गया। टीएसआई मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में युवा कार्यकर्ताओं ने बिना हेलमेट दोपहिया चालकों और बिना सीट बेल्ट के चारपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया। लंका मैदान के सामने फल मंडी में नेहरू युवा केंद्र के युवाओं द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Advertisement

इस अभियान में हेड कांस्टेबल परमेंद्र कुमार, धनंजय, प्रकाश, मनोज कुमार वर्मा, पारस सिंह यादव और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। जिला अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा ने पुरानी सब्जी मंडी और रौजा तिराहा पर अगले दिन आयोजित होने वाले स्वच्छता अभियान में जनसमूह से सहयोग की अपील की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page