Connect with us

वायरल

यूपी में मौसम ने बदला करवट

Published

on

Loading...
Loading...

ठंड दे रहा दस्तक

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे ठंड की ओर बढ़ने लगा है। दिन में तेज धूप महसूस हो रही है, लेकिन रात में ठंडक का एहसास बढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 28 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, जबकि दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

Loading...

अगले दो दिनों में वाराणसी और प्रयागराज रीजन में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, संत रविदास नगर, कौशांबी, चित्रकूट जैसे जिलों में भी बारिश हो सकती है।

29 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी जबकि पश्चिमी यूपी का मौसम साफ रहेगा। 30 और 31 अक्टूबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page