पूर्वांचल
पानी भरी बाल्टी में गिरी सात माह की बच्ची, मौत से परिजनों में कोहराम
Loading...
Loading...
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव के गुप्ता बस्ती में मंगलवार की शाम एक दुखद घटना घटी जब सात महीने की मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में गिर जाने से मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।गांव के निवासी राकेश गुप्ता की सात महीने की बेटी रात करीब आठ बजे बेड पर सो रही थी।
Loading...
उसकी मां, चंदा देवी, बेड के पास पानी की बाल्टी रखकर रसोई में खाना बनाने चली गईं। कुछ देर बाद जब वह लौटीं तो उन्होंने देखा कि बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिरी हुई थी और उसका शरीर निढाल था।परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने दुखी मन से पिलकिछा घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
Continue Reading
