Connect with us

पूर्वांचल

सड़क हादसे में लैब टेक्नीशियन धर्मेंद्र यादव की दर्दनाक मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में कार्यरत लैब टेक्नीशियन धर्मेंद्र यादव (32) की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। धर्मेंद्र यादव टटिहरा गांव के निवासी थे। बुधवार सुबह अपने कार्य के लिए जिला चिकित्सालय जा रहे थे। तभी मछलीशहर रोडवेज बस स्टैंड के पास हाईवे पर यह दुर्घटना घटित हुई।

जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र बस से उतरते समय एक ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत ही उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Loading...

इस दुर्घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर ट्रक को अपने कब्जे में लिया। धर्मेंद्र की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों और उनके सहयोगियों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page