Connect with us

मुम्बई

गोविंदा के साथ हादसा, रिवॉल्वर साफ करते वक्त पैर में लगी गोली

Published

on

Loading...
Loading...

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा जख्मी हो गए हैं। लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते समय गलती से उनके घुटने में गोली लग गई। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टरों ने उनके पैर से गोली निकाल लिया है। इस घटना के समय गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा मुंबई में नहीं थी। ऐसे में जब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तब वह तुरंत मुंबई के लिए निकल पड़ीं।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि, अभिनेता कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे और तभी उनके हाथ से बंदूक गिर गई और गोली चल गई। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वह अभी अस्पताल में ही हैं।” मैनेजर ने ये भी कहा कि यह भगवान की कृपा है कि गोविंदा जी को केवल पैर में चोट लगी और कुछ सीरियस नहीं हुआ।

गोविंदा ने भी बाद में एक बयान जारी कर अपने प्रशंसकों को बताया कि डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और वह अपने प्रशंसकों के स्नेह और भगवान के आशीर्वाद से ठीक हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page