Connect with us

अपराध

घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी, बबुरी थाने में मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। बबुरी थाना अंतर्गत एक गांव की किशोरी को गांव के ही युवक ने सोमवार को दिन में 3 बजे के लगभग बलात्कार की नीयत से घर में घुसकर छेड़खानी की। युवती ने शोर मचाते हुए किसी तरह आरोपी के चंगुल से अपने आप को बचाया और बाहर भाग निकली। मंगलवार को बैद्यनाथ धाम से लौटकर घर आए पिता ने बबुरी थाना में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

Loading...

किशोरी के पिता द्वारा पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया गया है कि घटना के दिन वह बैद्यनाथ धाम गया हुआ था। और उनकी पत्नी भी घर पर नहीं थी। इसी बीच मौके का लाभ पाकर गांव का युवक घर में घुस गया और उसकी लड़की का हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने लगा, जिससे वह डर गई और चिखते-चिल्लाते हुए किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर भाग निकली।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page