Connect with us

अपराध

मनबढ़ युवकों ने कांवड़िये को दौड़ाकर पीटा, सरेराह लूटा, वारदात CCTV में कैद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात अराजकतत्वों ने कांवड़िए के साथ मारपीट की। तीन हमलावरों ने कांवड़िया को सरेराह दौड़ा पीटा, उसका फोन तोड़ दिया और फिर निर्वस्त्र कर उसके पैसे भी लूट लिए। पूरी वारदात को सरेराह अंजाम दिया और कांवड़िया हमलावरों से रहम की गुहार लगाता रहा।

वारदात को अंजाम देकर सभी भाग निकले और कांवड़िया निर्वस्त्र होकर सड़क पर दौड़ता रहा। हालांकि आसपास के लोगों ने उसे कपड़े देकर मदद की फिर सभी अपने गंतव्य चले गए। कांवड़ियों के साथ वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे सुबह एक युवक ने वॉट्सऐप के जरिए पुलिस तक पहुंचाया।

Loading...

कुछ घंटे बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो पुलिस घटनास्थल की ओर दौड़ी। पुलिस सभी हमलावरों को चिह्नित करने के साथ ही उसकी तलाश में जुटी है। वहीं कांवड़ियों से मारपीट की घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच करने पहुंचे एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने बताया कि घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। मामले में अभी सभी हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page