पूर्वांचल
चकिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांच गांजा तस्कर गिरफ्तार
चंदौली। चकिया कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करों की बड़े गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी तस्करों के पास से कुल 10 किलो 351 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर और स्प्लेंडर प्लस व चार मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी तस्करों को धारा 8/20 एनडीपीसी एक्ट के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले में डिप्टी एसपी आशुतोष तिवारी ने बताया कि, घनश्याम राजभर और छोटू राय बिहार के रहने वाले हैं। घनश्याम राजभर भगरना गांव का तथा छोटू राय भालूबुढन गांव का रहने वाला है। जबकि सोनू कुमार अलीगढ़ जिला के अकबराबाद थाना अंतर्गत धौरी गांव का निवासी है मोहम्मद आरिफ मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना अंतर्गत बेलखरा श्रीरामपुर गांव का रहने वाला है। हरिहर यादव चकिया थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर का निवासी है।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार गैंग के सदस्यों ने बताया कि बरामद दोनों बोरी में रखा हुआ गांंजा उन लोगों का ही है, जिसे वह लोग बराबर बराबर पैसा लगाकर खरीदते थे वह बेचते हैं। उससे जो भी मुनाफा होता है उसे बराबर बराबर आपस में बांट लेते हैं।
चकिया कोतवाल के थाना प्रभारी अतुल कुमार प्रजापति की गठित पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि तस्करों का गिरोह दो बाइक से अवैध गांजा लेकर बिहार की ओर से आ रहा है और वह छीत्तमपुर गांव के रास्ते जिले की सीमा में प्रवेश करने वाला है। जिस पर थाना प्रभारी अतुल कुमार प्रजापति ने अपनी गठित टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए छीत्तमपुर तिराहे के पास रास्ते की नाके बंदी कर दी।
जैसे ही दो बाइक सामने से आती दिखाई दी पुलिस ने बाइक को रोक दी जिस पर पांच लोग सवार थे। जब इनकी तलाशी लिया तो उनके पास दो बोरे में पांच बंडल में 10 किलो 351 ग्राम गांजा पाया गया। जिस पर पुलिस ने गांजा के साथ बाइक को बरामद करते हुए पांचों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
