Connect with us

पूर्वांचल

छात्रा के अपहरण मामले में आया नया मोड़ , माता-पिता पुलिस की जांच से असंतुष्ट

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जलालपुर में शुक्रवार को हुई छात्रा की अपहरण मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि छात्रा ने खुद ही अपने अपहरण की साजिश रची थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। लेकिन माता- पिता पुलिस के खुलासे से असंतुष्ट दिख रहे हैं।

इस मामले में इंस्पेक्टर, मनोज कुमार सिंह ने बताया कि, कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा सुबह घर से साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन वह स्कूल ना पहुंच कर साइकिल से ही चंदवक चली गई। वहीं से अपने अपहरण की कहानी रच डाली।

जब छात्रा के पिता ने अपहरण की तहरीर दी तो जांच में मामला कुछ और ही निकला। उसी विद्यालय के एक छात्र ने पुलिस को बताया कि उसे साइकिल से केराकत की तरफ जाते हुए देखा गया। जब उस रास्ते पर लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो साइकिल से ही छात्रा चंदवक की तरफ जा रही थी। जब कड़ाई से छात्रा से पूछा गया तो उसने बताया कि मम्मी- पापा के डर से हमने यह सब कहानी बनाई और उसी के निशानदेही पर ही मुढ़ैला हाईवे पर स्थित घरों के पास से छात्रा के बताने के आधार पर ही पुलिस ने साइकिल बरामद कर ली। वहीं स्कूल बैग को छात्रा ने नदी में फेंक दिया।

पुलिस की इन्वेस्टीगेशन से असंतुष्ट दिखे माता-पिता

इस मामले पर लड़की के पिता राजीव सरोज और मां बेबी सरोज ने बताया कि, पुलिस की इस खुलासे से वो संतुष्टि नहीं हैं। मामला दिन का था और उनकी बेटी की साइकिल पुलिस के द्वारा जहां से बरामद की गई वहां घर है और लोग रहते हैं। क्या किसी ने एक्सीडेंट होते नहीं देखा। जबकि पुलिस का कहना है कि बच्ची को किसी वाहन से चोट लगी है। देखने से स्पष्ट लगता है कि इतना पतला चोट धारदार हथियार या ब्लेड से किया गया है। बच्ची किस दबाव में में बयान बदल रही है। हमे नहीं पता, मेरे बच्ची के साथ कुछ ना कुछ तो घटना हुई है।

Advertisement

वहीं इस मामले में जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने बताया कि, छात्रा परिजनों से नाराज थी। अपनी मर्जी से घर छोड़ कर गई थी। ऐसे कई साक्ष्य बरामद हुए हैं। फिलहाल छात्रा पूरी तरह से सुरक्षित है और परिजनों के साथ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page