Connect with us

पूर्वांचल

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत रजौंहा के सुगांपाख खुर्द गांव में मंगलवार की देर शाम खाना खाने के बाद रोजाना की तरह सोने गये युवक की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक जब सुबह तक नहीं उठा तब परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की। जब युवक को जगाने उसके पिता गये तो देखा की‌‌ वह चारपाई पर अचेतावस्था में पड़ा रहा।

बुधवार की सुबह गांव निवासी प्रेम कोल ने बताया कि उनका 18 साल‌ का बेटा विशेष उर्फ रामू कोल मंगलवार की देर शाम साथ में खाना खाने के बाद घर में सोने चला गया। वहीं बुधवार की सुबह में वह नहीं जागा तो उसको जगाने के लिए लगभग 6 बजे दरवाजा खोलकर अंदर गए। जहां वह अचेतावस्था में पड़ा था। फिर इसके बाद हम तत्काल निजी साधन से उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान पहुंचे जहां पर डॉक्टर राधेश्याम वर्मा ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

Loading...

अस्पताल से परिजन शव लेकर घर को चले गए। मृतक विशेष दो भाइयों में छोटा था और रामखेलावन सिंह पीजी कॉलेज कलवारी में बीए प्रथम वर्ष का छात्र भी था। बड़ा भाई विशाल अब एकमात्र परिजनों का सहारा बचा है। वहीं घटना के बाद मां कबूतरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page