Connect with us

पूर्वांचल

चकबंदी लेखपाल की बैठक संपन्न, चार सूत्रीय मांगपत्र पर बनी रणनीति

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ गणपत राय ( ब्यूरो चीफ, चंदौली)

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बुधवार को चकबन्दी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में बैठक का आयोजन किया। सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय पर आयोजित इस बैठक में विशेष तौर पर 4 सूत्रीय मांगपत्र तैयार किया गया। इसके अलावा शासन के आरपार की लड़ाई को लेकर रणनीति बनी।

Loading...

बैठक के दौरान प्रमुख तौर रूप से 4 सूत्रीय मांगों को लेकर सहमति बनी। एसीपी पात्र कर्मचारियों का एसीपी लगाया जाये। 2018-19 सत्र की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि को तत्काल भरा जाय। कर्मचारियों के बैठने के लिए फर्नीचर व जरीब उपलब्ध कराया जाये। इसके अलावा 2016 बैच के भर्ती लेखपालों को स्थायीकरण की छाया प्रति उपलब्ध कराने व अन्य समस्याएं शामिल रही।

इस बैठक में सैकड़ो की संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे। ‌ जिन्होंने प्रमुख मांगों और समस्याओं पर संघ का ध्यान केंद्रित कराया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page