Connect with us

राज्य-राजधानी

मनोज कुमार सिंह को मिली यूपी के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने दुर्गाशंकर मिश्र को चौथी बार ‘मुख्य सचिव’ के तौर पर सेवा विस्तार नहीं दिया, जिसके बाद मनोज कुमार सिंह ‘मुख्य सचिव’ के पद पर आसीन हुए। इसके अलावा वह IIDC के पद पर भी कार्यरत रहेंगे। जबकि, यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो गया। दुर्गा शंकर मिश्र वर्ष 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।‌ दिसंबर 2021 में सेवानिवृत्त होने से ठीक पहले उन्हें सेवा विस्तार देते हुए उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था।

कौन है मनोज कुमार सिंह ? जिन्हें मिली यूपी के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी –

मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे सीएम योगी‌ के काफी भरोसेमंद माने जाते हैं। यही वजह है कि पिछले काफी समय से कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे थे। इससे पहले मनोज कुमार सिंह पीलीभीत, मुरादाबाद,‌ ललितपुर और गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा मनोज कुमार सिंह ने मुरादाबाद के मंडलायुक्त के रूप में भी कार्य किया है।

अन्य कार्यप्रणाली के तौर पर मनोज कुमार सिंह ने ग्राम विकास आयुक्त, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी भी उन्होंने बखूबी निभाई। वह भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page