वाराणसी
पानी की टंकी में गिरने से बालक की मौत
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर (दीमितवा) में पानी की टंकी में गिरने से डेढ़ वर्ष की बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सतीश यादव गुजरात में निजी कंपनी में कार्यरत है। बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे उनका एकलौता पुत्र नैन यादव (उम्र लगभग डेढ़ वर्ष) खेलते-खेलते घर के पास लगे समरसेबल के पानी टंकी में जा गिरा। परिजन घर के बाहर खेत में काम कर रहे थे। जब लौटे तो देखा बालक घर पर नहीं था। खोजबीन शुरू किया तो बच्चा पानी की टंकी में गिरा मिला। जिसे लेकर परिवार के लोग तुरन्त चोलापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने पंडित दीनदयाल चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। कन्हैया की शादी 3 साल पहले बदलापुर खुशबू यादव के साथ हुई थी।
