वाराणसी
अजय राय की पत्नी ने चुनावी मैदान में मारी एंट्री
Loading...
Loading...
INDIA गठबंधन के प्रत्याशी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने 10 मई को नामांकन किया और अब मंगलवार को उनकी पत्नी रीना राय ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है। मंगलवार को वाराणसी में नामांकन का अंतिम दिन रहा।
कल नामांकन पत्रों की जांच के बाद 17 मई को नामांकन वापस दिए जाने की तिथि निर्धारित की गई है। इसे देखते हुए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ INDIA गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय की पत्नी रीना राय को भी चुनाव मैदान में उतार दिया है।

आपको बता दें कि, लोकसभा का सातवें और अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को वाराणसी में होगा। हर एक प्रत्याशी अपने-अपने जीत के दावे कर रहा है। लेकिन काशीवासी उसे ही चुनकर संसद में भेजेंगे जो उनके उम्मीदों और विश्वास पर खरा उतरेगा।
Continue Reading
