Connect with us

अपराध

बेहोशी की हालत में मिले युवक की मौत, सामने आई दो वजह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के मोकरमा गांव निवासी विकास (23) पुत्र तूफानी 10 मई को अपने घर से बाइक से मामा के यहां जाने की बात कहकर निकाला था, लेकिन वह पहुंचा नहीं। अगले दिन 11 मई को विकास कपसेठी थाना क्षेत्र के बरकी गांव के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला।

स्थानीय लोगों ने उसे रोहनिया के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया, जहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, युवक 10 मई को जब अपने मामा के यहां नहीं पहुंचा तो परिजनों ने कपसेठी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, विकास अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। शादी नहीं हुई थी। वह मुंबई में रहकर कोई नौकरी करता था। नौकरी छूट गई थी। उसने काम के लिए किसी से एक लाख लोन लिया था, जिसकी भरपाई नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि, इसी कारण वह परेशान रहता था। अंदेशा जताया जा रहा है कि विकास ने विषाक्त खाकर जान देने की कोशिश की थी।

दूसरी बात यह भी सामने आ रही है कि मामा के गांव में किसी युवती से प्रेम संबंध था। दोनों को किसी ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और वीडियो बनाकर उससे धन उगाही करता था। चर्चा है कि, वह धन देने में असमर्थता व्यक्त कर रहा था। वहीं लोग उसे मिर्जामुराद बुलाकर विषाक्त पदार्थ खिला दिए और बेहोशी की हालत में उक्त स्थान पर लाकर फेंक कर चले गए होंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page