Connect with us

अपराध

पुलिस मुठभेड़ में 50,000 का इनामिया गैंगस्टर घायल

Published

on

Loading...
Loading...

यूपी की आजमगढ़ पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को 50000 के इनामियां गैंगस्टर और गो-तस्कर दिलशाद को मद्धूपुर कलवारी रोड़ जाने वाले मार्ग पर कौड़िया प्राइमरी पाठशाला के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, “पुलिस टीम को देखते ही बदमाश झाड़ियों के बीच छिप गया और अपने को चारों तरफ से घिरा देखकर जान से मारने की नियत से पुलिस बल पर फायरिंग किया। बदमाश को पुलिस बल द्वारा पर्याप्त चेतावनी देने के बाद भी बदमाश द्वारा पुनः फायरिंग की गयी जिससे पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश के दोनो पैरों के घुटने और घुटने के नीचे गोली लगी है। बाद में बदमाश को उपचार हेतु सीएचसी फूलपुर भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, 3 खोखा कारतूस 0315 बोर और तीन जिन्दा कारतूस .315 बरामद किया है।”

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि, “साहब मै अपने दोस्तो के साथ गोवंशो को बिहार ले जाकर वध करने हेतु बेचते है,जिससे हम लोगो को अच्छा पैसा मिलता है,जिसे हम सभी लोग आपस मे बांट लेते है। साहब गोतस्करी में थाना अहरौला से जेल गया तथा वहीं से मेरे खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा भी लिखा गया है, जिसमे थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ की पुलिस मुझे काफी दिनो से तलाश रही है, मुझे जानकारी हुई कि गैंगेस्टर के मुकदमें में मेरे खिलाफ इनाम घोषित हुआ है। इसलिए मैं पुलिस की नजरों से हमेशा भागता-फिरता रहता था।”

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page