Connect with us

वाराणसी

काशी विश्वनाथ धाम में द्वितीय शिवार्चनम भजन संगीत संध्या का हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रविवार को को मास शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में द्वितीय शिवार्चनम भजन संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धाम पधारे महादेव के श्रद्धालुओं द्वारा भजन अर्चना का आनंद लिया गया।

इसके अलावा, धाम में प्रदान की जा रही सुविधाओ के क्रम में पंक्तिबद्ध श्रद्धालुओं को पंक्ति में व्यतिक्रम के बिना स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। इसके दृष्टिगत विगत दो दिनों से धाम के सेवकों द्वारा ट्रे में जल / ओ आर एस ले कर श्रद्धालुओं के पास जा कर उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है। छोटे शिशुओं को अनिवार्यतः एवं डिहाइड्रेशन की दशा में वयस्क श्रद्धालुओं को भी उनके पास जा कर हो ओ आर एस पिलाया जा रहा है।

6 अप्रैल 2024 को 983 ग्लास ओ आर एस श्रद्धालुओं को पिलाया गया। जबकि 7 अप्रैल को 1734 ग्लास ओ आर एस श्रद्धालुओं को पंक्ति में ही उपलब्ध कराया गया। यह संख्या शिशुओं के साथ आए अभिभावकों को उपलब्ध कराए गए ओ आर एस शैशे (पैकेट) के अतिरिक्त है। वितरित पैकेट्स की संख्या अभी तक कुल लगभग 4000 है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा सीएमओ वाराणसी से प्राप्त ओ आर एस के साथ ही साथ एक बैंक द्वारा भी उपलब्ध कराए गए मानक गुणवत्ता के ओ आर एस का वितरण धाम में किया जा रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page