Connect with us

भदोही

नारेपार उपरवार में निर्माणाधीन वृहद गो-संरक्षण केंद्र का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही, 22 अगस्त 2026। जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने तहसील ज्ञानपुर अंतर्गत ग्राम नारेपार उपरवार में निर्माणाधीन वृहद गो-संरक्षण केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थलीय जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए तथा शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराते हुए परियोजना को शीघ्र क्रियाशील किया जाए।

160.12 लाख रुपये की परियोजना, 2025 में मिली थी मंजूरी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि वृहद गो-संरक्षण केंद्र परियोजना को 21 मार्च 2025 को स्वीकृति प्रदान की गई थी। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 160.12 लाख रुपये है तथा 26 जून 2026 को द्वितीय किस्त भी अवमुक्त की जा चुकी है।

कैटल शेड और भूसा गोदाम का अधिकांश काम पूरा

उपलब्ध प्रगति के अनुसार चार कैटल शेड में प्लास्टर एवं प्रमुख निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि फर्श निर्माण का कार्य प्रगति पर है। भूसा-गोदाम में प्लास्टर, फर्श एवं शेड का कार्य पूरा हो चुका है। कार्यालय भवन में भी प्लास्टर एवं फर्श निर्माण का कार्य पूर्ण बताया गया।

बोरिंग पूरी, दो पशु जलचरही का निर्माण भी हुआ

परियोजना के अंतर्गत बोरिंग एवं सोलर पंप के लिए बोरिंग का कार्य पूरा हो चुका है। प्रस्तावित तीन एनिमल वाटर चरही में से दो का निर्माण पूर्ण हो गया है, जबकि एक का कार्य अभी प्रगति पर है। वहीं 631.97 वर्गमीटर ब्रिक सोलिंग का कार्य भी चल रहा है।

कई महत्वपूर्ण कार्य अभी शुरू होना बाकी

निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि ओपन सरफेस ड्रेन, बाह्य जलापूर्ति एवं सीवरेज वर्क, बार्बेड वायर एवं गेट, बाह्य विद्युत संयोजन तथा 5 किलोवाट ऑफग्रिड सोलर बैकअप एवं सोलर लाइट से संबंधित कार्य अभी प्रारंभ नहीं हो सके हैं।

Advertisement

डीएम ने लंबित कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने लंबित कार्यों को तत्काल गति प्रदान करते हुए निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में मानक एवं गुणवत्ता की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आपसी समन्वय से कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने पर दिया जोर

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने परियोजना स्थल एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। जिला प्रशासन का उद्देश्य वृहद गो-संरक्षण केंद्र को शीघ्र क्रियाशील कराकर निराश्रित गोवंश के संरक्षण, देखभाल एवं समुचित व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करना है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page