Connect with us

वाराणसी

नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी किन्नर महामंडलेश्वर की हिमांगी सखी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से देश की पहली किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी चुनाव लड़ेंगी। अखिल भारत हिंदू महासभा ने हिमांगी सखी को वाराणसी संसदीय सीट से टिकट दिया है। पांच भाषाओं में भागवत कथा सुनाने वाली हिमांगी किन्नरों के लिए समान अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में उतरी हैं। बताया जा रहा है कि वो 10 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने वाराणसी पहुंच सकती हैं।

कौन हैं हिमांगी सखी ?

हिमांगी सखी पशुपतिनाथ अखाड़े की किन्नर महामंडलेश्वर हैं। वो देश की पहली किन्नर भगवताचार्य हैं और हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, पंजाबी में कथा सुनाती हैं। बीते दिनों कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामले को लेकर हिमांगी सखी चर्चा में आई थी। वो शाही ईदगाह जाकर कृष्ण जन्मभूमि के लिए विरोध प्रदर्शन करना चाहती थी, लेकिन मथुरा प्रशासन ने उन्हें नजरबंद कर लिया था। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की थी कि शाही ईदगाह का सर्वे होने दें। इससे सही तथ्य सामने आएंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page